Monday 30 January 2023

गाय पर निबंध | भारत में गायों का महत्व और संस्कृति में प्रतीक के रूप में in Hindi

 

गाय पर निबंध  | भारत में गायों का महत्व और संस्कृति में प्रतीक के रूप में in Hindi

हमारी भारतीय संस्कृति सदियों पुरानी है। हमारी संस्कृति में पशु, पक्षी, पेड़ इत्यादि का सन्मान किया गया है। गाय हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 


हम गाय को माता मानते हैं। गाय के पूजन के लिए हमारे देश में व्रत और त्यौहार होते हैं।हम गाय को पूजते हैं। गाय के साथ हमारी धार्मिक भावनाएँ जुड़ी हुई है। हम आज भी हमारी पहली रोटी गाय के लिए निकालते हैं। कुछ लोग गाय को प्रतिदिन घास डालते हैं।  


गाय को हम माता मानते हैं परंतु गाय के प्रति हमारा व्यवहार हमेशा अच्छा नहीं होता है। कुछ लोग गाय जब दूध देना बंध करती है तो गाय को छोड़ देते हैं और कतलखाने भेज देते हैं। 


हिन्दू धर्म में गाय को माता की उपाधि दी गई है। गाय को पालकर धन भी कमाया जा सकता है। गाय का दूध, घी किसी धन से कम नहीं है। आयुर्वेद में गौ के दूध और घी का बड़ा महत्व है। गुजरात की गीर गाय सबसे अच्छी मानी जाती है। गाय का मूत्र, गोबर भी किसी सोने से कम नहीं है। गाय के दूध, घी, गोबर, मूत्र इत्यादि से बने उत्पादनों की पूरे विश्व में बड़ी मांग है। खेती में भी गाय उपयोगी है। आज लोग गाय का महत्व समाजने लगे हैं और गाय और गाय से संबन्धित चीजों के व्यवसाय की ओर आकर्षित होते हैं। गाय पालकर लाखों कमानेवाले लोग भी समाज में देखने को मिलते हैं। 


इस तरह गाय हमारी संस्कृति का गौरवपूर्ण प्रतीक है। हमें हमेशा गाय का सन्मान करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment