Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरा भारत देश महान पर निबंध (Mera Bharat Desh Mahan Essay In Hindi)

मेरा भारत देश महान पर निबंध (Mera Bharat Desh Mahan Essay In Hindi)


मेरा देश भारत एक महान देश है। भारत को हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाता है। भारत की भौगोलिक परिस्थिति की बात करें तो उत्तर दिशा में हिमालय पर्वत एक मुकुट की तरह भारत के मस्तक पर सजता है। दक्षिण में हिन्द महासागर भारत की शोभा बढ़ाता है। पूर्व में बंगाल का उपसागर और पश्चिम में अरब सागर भारत की रक्षा करते हैं। गंगा, यमुना, नर्मदा, ब्रह्मपुत्रा जैसी नदियां भारत की माताओं के समान है। 


भारत का प्राचीन नाम ‘आर्यावर्त’ था। भारत की संस्कृति सदियों पुरानी है। रामायण, महाभारत, गीता जैसे ग्रंथ हमारी संस्कृति की शान है। विदेशी संस्कृति के लोग भी भारत की संस्कृति को अपनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। आयुर्वेद, योग इत्यादि हमारी संस्कृति की दुनिया को भेंट है जो आज अपना लोहा मनवा रही है। सत्य, अहिंसा, त्याग, करुणा, दया जैसे हमारे गुण पूरी दुनिया को आकर्षित करते हैं जो की हमारी संस्कृति की ही देन है।  


भारत के लोग प्रेम, करुणा और दया की मूरत है। हम एक दूसरे के साथ बड़े प्रेम-भाव से रहते हैं। देश पर आनेवाले सारे संकटों का सब मिलकर सामना करते हैं। हमारे देश की सेना सारी दुनिया में सबसे ताकतवर और बेजोड़ हैं। हमारे देश एक खेती प्रधान देश है। खेती के साथ साथ हमने विज्ञान और टेक्नोलोजी में भी बेमिसाल प्रगति की है। व्यापार और खेती तो हमारे खून में बसा है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। पुणे, बेंगलोर, हैदराबाद आदि शहर इन्फोर्मेशन और टेक्नोलोजी के गढ़ माने जाते हैं। मुंबई, दिल्ली ,कोलकत्ता इत्यादि भारत के औध्योगिक केंद्र है। कश्मीर को तो दूसरा स्वर्ग कहा जाता है। भव्य मंदिरों से हमारी भारत भूमि सजती है। भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था।


भारत की भूमि तो राम, कृष्ण, गौतम बुध्ध जैसे महा मानवों से शोभायमान रही है। भारत में कबीर, नानक, तुकाराम, तुलसीदास, सूरदास, नरसिंह महेता, स्वामी रामदास जैसे संतोंने जन्म लिया था और इस भूमि को पवित्र किया था। स्वामी विवेकानंद जैसे संत ने विदेश में हमारी संस्कृति का लोहा मनवाया था। गांधीजी, सरदार पटेल, भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोज़, वीर सावरकर और हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने लहू से भारत की भूमि को सिंचा है। 


अंग्रेजों ने लगभग १५० सालों तक भारत को गुलाम बनाए रखा था, लेकिन हमारे देशप्रेमी लोगों ने क्रांति और स्वतंत्रता आंदोलन कर के आज़ादी को प्राप्त किया। इस तरह, भव्य भूतकाल, गौरवपूर्ण वर्तमानकाल और उज्ज्वल भविष्य के साथ हमारा देश विश्व के मस्तक पर जगमगा रहा है।इसी लिए हम गर्व से कह सकते हैं की ‘मेरा भारत महान’।

Post a Comment

0 Comments